प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी
भोपाल
मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान के सामूहिक गायन में शामिल हुए प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। शर्मा ने नववर्ष 2021 के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शासन और प्रशासन ने सभी के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी है। उन्होंने ईश्वर से सभी के लिए वर्ष 2021 के मंगलमय और आनंदमय होने की प्रार्थना की।
Source : Agency

पाठको की राय